फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Naraura death case : " Salim and driver become the victim of a deep conspiracy

नरौरा में मौत का मामला : ‘गहरी साजिश का शिकार हुए हैं मौलवी सलीम और ड्राइवर’

Sat, 03 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Naraura death case : " Salim and driver become the victim of a deep conspiracy
car accident - फोटो : अमर उजाला

नवादा के परिवार के साथ बदायूं गए ड्राइवर और मौलवी किसी गहरी साजिश का शिकार हुए हैं। मौलवी की मौत होने के बावजूद उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


वहीं, ड्राईवर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एक दिन पहले मौलवी के परिजनों ने साजिश व हत्या का आरोप लगाया था। अब, लखनावली निवासी परिजनों ने भी ड्राइवर के गहरी साजिश का शिकार होने का अंदेशा बताया है। 
विज्ञापन


गांव लखनावली स्थित ड्राइवर ओमपाल के घर पर लोगों के आनेजाने का सिलसिला जारी है। वहीं, परिवार के लोग सहमे हुए हैं। आठ दिन बाद भी परिजनों को ओमपाल के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही है और केवल जल्द खुलासे का आश्वासन दिया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने स्वयं बदायूं व नरौरा जाकर पड़ताल की है। 

नवादा के रिश्तेदार ने बुक कराई थी ईको

Naraura death case : " Salim and driver become the victim of a deep conspiracy
car accident - फोटो : अमर उजाला

बदायूं दरगाह के पास प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी थी कि घटना की रात उन्होंने ईको गाड़ी में ड्राईवर ओमपाल व मौलवी सलीमुद्दीन को बेहोशी की हालत में देखा था। दरगाह के मौलवी न ने उनके संबंध में पूछताछ की, तो दोनों को अस्पताल उपचार के लिए ले जाने की जानकारी दी गई। 

नवादा के रिश्तेदार ने बुक कराई थी ईको
ओमपाल के परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि ओमपाल की ईको कार लखनावली के ही एक व्यक्ति ने बुक कराई थी, उसकी नवादा में ससुराल है। 

घटना की रात 1:30 बजे गाड़ी बुक कराने वाले व्यक्ति के पास नवादा निवासी उसके रिश्तेदार का फोन आया था। इसके बाद उसने परिजनों को जगाकर ओमपाल के बारे में पूछा था, तब परिजनों ने कहा कि गाड़ी बुक कराकर ओमपाल को तुमने ही भेेजा था। इसके बाद वह वहां सेे चला गया। 

केस की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। अभी किसी के खिलाफ कोर्ई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे किसी पर कार्रवाई की जा सके। ठोस साक्ष्य जुटाने  का प्रयास जारी हैं।- अभिषेक यादव, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed