फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murderer in red bike

लाल रंग की बाइक पर सवार थे खूनी!

Tue, 14 Jan 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
murderer in red bike

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मछली कारोबारी की कार में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त फैजान मलिक (25) के रूप में हुई है। फैजान वहां अपने नौकर इरफान का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फैजान अपने परिवार के साथ जटवाड़ा, दरियागंज में रहता था। उसके परिवार में पिता अब्दुल लतीफ उर्फ पप्पू, मां सलमा, दो भाई और तीन बहन हैं। फैजान का गाजीपुर मछली मंडी में कारोबार था। रोजाना देर रात को काम खत्म करने के बाद वह वैगनआर कार से नौकर इरफान के साथ घर लौटता था।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 10:30 बजे वह काम खत्म कर अपनी कार में मंडी के गेट पर पहुंचा। यहां उसने 10:32 बजे इरफान को अपने मोबाइल से फोन किया। इरफान ने कुछ देर बाद आने की बात की। इरफान 10:45 बजे जब कार के पास पहुंचा तो उसने देखा कि फैजान कार की अगली सीट पर खून से लथपथ पड़ा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि लाल रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने फैजान को गोली मारी और फरार हो गए । इधर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को पता चला कि फैजान के सिर में दो, एक सीने में और एक हाथ में गोली मारी गई। वहीं एक गोली का निशान कार के दरवाजे पर मिला। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फैजान का शव परिजनों को सौंप दिया है।


पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात
गाजीपुर मछली मंडी के व्यवसायियों की मानें तो जिस जगह पर फैजान को गोली मारी गई उससे चंद कदमों की दूरी पर पुलिस पिकेट लगी थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने न तो गोली चलने की आवाज सुनी और न ही किसी को भागते हुए देखा। कारोबारियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed