फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder or accident: trader died by fire in car

हत्या या हादसा: कार में लगी आग, कारोबारी की मौत

Thu, 08 May 2014 02:50 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
murder or accident: trader died by fire in car

कार में आग लगने से बीती रात दिल्ली के एक व्यवसायी की कार में ही झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से पहले वह सुल्तानपुरी इलाके में स्थित अपनी गोदाम में गया हुआ था। गोदाम से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया जिसमें उसकी जान चली गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी इसे हादसा ही मान रही है लेकिन व्यापारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मौत पर उठे सवाल

murder or accident: trader died by fire in car

दिल्ली के पीतमपुरा निवासी व्यापारी अमित मोंगा (30) सुल्तानपुरी स्थित गोदाम में गया हुआ था। सदर बाजार इलाके में उसका गिफ्ट आइटम का कारोबार था।

देररात कार में आग लगने से उसकी मौत पर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद अब पुलिस भी जांच का दायरा बढ़ा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही हुई थी एक और मौत

murder or accident: trader died by fire in car

कुछ दिन पहले ही नोएडा में एक आरटीआई कार्यकर्ता की भी कार में आग लगने से मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में भी मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के लचर रवैये से नाराज परिजनों ने कई बार आवाज उठाई और पुलिस पर जांच को भटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed