फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation in JNU, accused arrested

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 24 Sep 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
molestation in JNU, accused arrested
arrest - फोटो : demo

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमफिल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


हालांकि आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित छात्रा व आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच दोस्ती थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा ने 21 सितंबर को वसंतकुंज थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। वसंतकुंज पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी छात्र राजाराम यादव (27) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाराम जेएनयू में एमफिल कर रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र काफी समय से दोस्त थे। बताया जा रहा है कि दोस्ती खत्म होने पर छात्रा ने शिकायत की है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed