{"_id":"45a27309280c0b8787bc13e0372c7ead","slug":"minor-girl-raped-by-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने किया पड़ोसी छात्रा के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने किया पड़ोसी छात्रा के साथ दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सफदरजंग में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरी तरफ कोटला मुबारकरपुर में चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोटला मुबारकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सफदरजंग एन्क्लेव में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना मंगलवार रात की है। आरोपी नाबालिग पड़ोस में रहता है और पीड़ित छात्रा उसकी रिश्तेदार है।
विज्ञापन
वह रात को छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी छात्र को पकड़ लिया। उसे बुधवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कोटला मुबारकपुर में चार वर्षीय बच्ची पड़ोस के घर में टीवी देखने गई थी। यहां पर 15 वर्षीय किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने सारी घटना घर आकर अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस से की। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह में भेज दिया।