फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married woman found dead in suspicious condition in delhi

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 23 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
married woman found dead in suspicious condition in delhi

सीलमपुर इलाके में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त सना (22) के रूप में हुई है। सना के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने करने आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि सना ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सीलमपुर थाना पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बरेली की रहने वाली सना अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर में रहती थी। उसके परिवार में पति बबलू के अलावा अन्य सदस्य हैं। चार साल पहले सना व बबलू की शादी हुई थी। बबलू का अपना कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों का कहना है कि शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद सना अपने कमरे में सोने चला गई थी। इस बीच अगले दिन सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।


इधर, खबर मिलते ही बरेली से सना के परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। सना के भाई तालीम ने बताया कि शादी के बाद से लगातार उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। तालीम का आरोप है कि सना ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed