{"_id":"5a4ba16e4f1c1bcd6d8b7781","slug":"man-dead-body-found-hanged-in-jnu-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, बदबू फैलने पर आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएनयू में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, बदबू फैलने पर आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के जंगल में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। शव कई दिन से लटका था और सड़-गल चुका है। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे के अनुसार, पुलिस को पौने छह बजे जेएनयू के जंगल में नेल्सन मंडेला मार्ग के पास पेड़ से शव लटका होने की सूचना मिली थी। जंगल में बदबू आने लगी तो जेएनयू सिक्योरिटी का गार्ड मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शव गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी रामपरवेश सिंह (40) का है। वह टैक्सी चालक था। उसने टैक्सी ड्राइवर की वर्दी भी पहनी हुई थी। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और 90 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन