फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Luggage ticket has cut the conductor-driver beating

सामान का टिकट काटा तो कंडक्टर-चालक की कर दी धुनाई

Wed, 18 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन

दिल्ली से गुरुग्राम रही हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर व चालक को दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी।  अज्ञात युवक परिचालक के पास से टिकट और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। किसी तरह परिचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भोंडसी थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मूलरूप से रेवाड़ी निवासी जयभगवान हरियाणा रोडवेज गुडग़ांव में बतौर परिचालक तैनात है। पुलिस को दी गई शिकायत में जयभगवान ने बताया है कि शुक्रवार को वह रोडवेज बस संख्या एचआर-55यू-9583 से आगरा से गुडग़ांव के लिए चला। बस को समय सिंह नाम का चालक चला रहा था। अपनी शिकायत में परिचालक ने बताया है कि एक सवारी आगरा से बैठी और उसके पास काफी ज्यादा सामान था।
विज्ञापन



परिचालक ने यात्री के सामान का टिकट बना दी। टिकट काटने को लेकर यात्री व परिचालक में काफी कहासुनी हो गई। आरोप है कि यात्री ने परिचालक जयभगवान को देख लेने की धमकी दी। पुलिस को दी गई शिकायत में परिचालक ने आरोप लगाया है कि शाम को जब बस भोंडसी पहुंची तो यात्री ने फोन करके करीब एक दर्जन लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दबंगों ने बीच रास्ते में ही बस रूकवा दी और चालक व परिचालक दोनों को बस से बाहर उतार दिया। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने चालक व परिचालक की जमकर पिटाई कर दी और बैग में रखे करीब 29 हजार रूपए लेकर फरार हो गए। बैग में बिना पंच किए गए टिकट  भी रखे थे। बैग में जो पैसे रखे थे, वे यात्रियों के टिकट काटने के पैसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों में भी दहशत का माहौल बना रहा। किसी तरह बस लेकर चालक व परिचालक भोंडसी बस स्टैंड पहुंचे और फिर पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed