फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   little girl don't want to school after sexual harassment in tagore public school delhi

अंकल गंदे हैं,मुझे अब कभी स्कूल नहीं जाना हैं..

Mon, 11 Sep 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
little girl don't want to school after sexual harassment in tagore public school delhi
rape demo pic

गांधी नगर में एक स्कूल के भीतर शनिवार को हैवानियत का शिकार हुई पांच साल की मासूम सहमी हुई है। रविवार दिन भर वह अपनी मां से बस यही शब्द दोहरा रही है। स्कूल का नाम लेते ही वह कांप जाती है। मासूम की हालत से परिजन परेशान हैं। 

विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।रविवार को इलाज के बाद मासूम को चाचा नेहरू अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बच्ची के पिता ने बताया कि वह गांधी नगर में सपरिवार रहते हैं। 
विज्ञापन


उनका सिलाई मशीन ठीक करने का काम है। परिवार में एक नौ साल का बेटा भी है। छात्रा गांधी नगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। वहीं,आरोपी विकास स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा टीचर्स को चाय पिलाने और रिक्शा से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का भी काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

little girl don't want to school after sexual harassment in tagore public school delhi
rape with minor girl

शनिवार दोपहर के समय मासूम बच्ची जैसे ही स्कूल के टायलेट में गई आरोपी भी वहां पहुंच गया। उसने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद मासूम बुरी तरह डर गई। शाम करीब चार बजे बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा तो मां को इसका पता चला।

मां ने तुंरत बच्ची के पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे चाचा नेहरू अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे से पूछताछ के बाद रात के समय ही आरोपी विकास (38) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कुछ अन्य बच्चों के साथ इससे पहले तो कभी वारदात को अंजाम नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed