{"_id":"58baa5d24f1c1b9e64831eb2","slug":"injured-a-boy-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से साइकिल छू जाने पर चाकू मार जख्मी किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से साइकिल छू जाने पर चाकू मार जख्मी किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के बाइक से साइकिल छूने पर दो युवकों ने साइकिल सवार युवक को चाकू मार दिया। जख्मी हालत में शिवा (22) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शिवा परिवार के साथ विकासपुरी इलाके में रहता है। वह सुबह के समय अखबार डालने का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे वह विकासपुरी स्थित सेंटर पर अखबार लेने जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच डीएवी स्कूल के पास पहुंचने पर उसकी साइकिल एक बाइक से छू गई। इसी बात पर दोनों बाइक सवारों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने शिवा के चाकू मार दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिवा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस शिवा से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।