{"_id":"580f65424f1c1bc877bc3202","slug":"heakth-and-family-welfare-ministry-people-using-vaccine-van-for-smuggling-wine-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के लोग कर रहे वैक्सीन वैन में शराब की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के लोग कर रहे वैक्सीन वैन में शराब की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शराब तस्करों ने नया रास्ता खोज लिया है। वाहन को अति आवश्यक सेवाएं देने वाले सरकारी वाहनों का रूप रंग देकर उनसे नशे की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसी ही एक पल्स पोलियो वैक्सीन वैन को धौज चौकी पुलिस ने सोमवार रात कब्जे में लेकर 110 पेटी अवैध शराब/बीयर बरामद कर चालक, क्लीनर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब पर्दे के पीछे छिपकर तस्करी कराने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
धौज चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर ने बताया था कि रात में मांस तस्कर निकल सकते हैं। इस पर उन्होंने रात में पाखल टोल टैक्स के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े बारह बजे बल्लभगढ़ की ओर से एक पल्स पोलियो वैक्सीन वैन आती दिखाई दी। रुटीन चेकअप के तहत उसे भी रुकवाया गया। वैन के अंदर क्या है, यह पूछे जाने पर चालक घबरा गया।
इस पर उन्होंने वैन खोल कर दिखाने को कहा। वैन को अंदर से वॉल्ट जैसा बना रखा था। बाहरी हिस्से में कुछ खाली कोल्ड बॉक्स रखे थे। इन पर ओरल पोलिया वैक्सीन लिखा था। खोलने पर लगा कि इनमें कभी कुछ रखा नहीं गया है।
पल्स पोलियो अभियान के लोगों का हो रहा था इस्तेमाल
वॉल्ट के दरवाजे के पास सूंघने पर अंदर से शराब जैसी बदबू आई। इस पर चालक से चाभी लेकर वॉल्ट खुलवाया गया, अंदर 110 पेटी अंग्रेजी शराब/बीयर रखी थी। चालक यशपाल और सूरजपाल निवासीगण गांव पिसावां जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें यह वैन बल्लभगढ़ में दी गई थी, इसे सोहना स्थित एक पेट्रोल पंप पर छोड़ना था। इसके एवज में उन्हें तीन सौ रुपये मिलते।
चौकी प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि निजी वैन पर भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, पल्स पोलियो अभियान के लोगो लगा धोखाधड़ी की जा रही थी।
विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। शराब तस्करी में कौन लोग जुड़े हैं, पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।