फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons pulled woman in car husband beaten after resist 

पति संग वॉक कर रही महिला को मनचलों ने कार में खींचा, विरोध करने पर पति को पीटा

Mon, 19 Sep 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
goons pulled woman in car husband beaten after resist 

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी के बाहर दो फॉर्च्यूनर सवार दो मनचलों ने एक महिला को कार में खींचकर छेड़छाड़ की। पति ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला शनिवार रात करीब 12 बजे पति के साथ सोसायटी के बाहर टहलने निकली थीं। तभी इलाके की एक सोसायटी में रहने वाले नशे में धुत राजीव यादव और संजीव यादव अपनी फॉर्च्यूनर कार में आए।
विज्ञापन


दोनों महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जबरन कार में खींच लिया। यह देख पति ने कार पर पत्थर फेंककर मारा। इससे कार का पिछला शीशा टूट गया। गुस्साए मनचले कार से उतरे और महिला के पति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनचलों द्वारा इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार बरामद

goons pulled woman in car husband beaten after resist 

महिला ने पति को बचाने के लिए शोर मचाया तो मनचलों ने भागने की कोशिश की लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। लोगों को आता देख मनचले पैदल ही भाग गए।

रविवार सुबह महिला ने विजयनगर थाने में राजीव यादव और संदीप यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसओ विजयनगर का कहना है कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगी है।

पुलिस ने वारदात के दौरान मनचलों द्वारा इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर लिया है। मनचलों की कार से बियर की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed