फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold smuggler caught with gold in microwave worth rupees 26 lakh.

माइक्रोवेव में निकला 26 लाख का सोना

Tue, 11 Nov 2014 05:46 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
Gold smuggler caught with gold in microwave worth rupees 26 lakh.

दुबई से माइक्रोवेव लेकर पहुंचे एक शख्स को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक माइक्रोवेव लाने पर किसी को क्यों गिरफ्तार किया जाएगा? असल बात यह है कि उस शख्स को माइक्रोवेव लाने नहीं उसमें 26 लाख का सोना छिपाकर लाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


इस तरह इस शख्स ने सोना तस्करी का एक बहुत ही नायाब तरीका ढूंढा था पर आईजीआई पर मौजूद चौकस सुरक्ष घेरे से वह बच न सका और पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने जो तरीका अपनाया था उसे अगर आप पढ़ेंगे आपको भी इस तरकीब पर जरूर हैरानी होगी।

विज्ञापन

पहले से शक के घेरे में था स्मगलर

Gold smuggler caught with gold in microwave worth rupees 26 lakh.

आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात एक कस्टम अधिकारी ने बताया कि दुबई से आने वाले यात्रियों पर पुलिस की हमेशा नजर रहती है। अधिकारी ने आगे बताया कि इस यात्री के बारे में इंटेलीजेंस विभाग की ओर से पहले से सूचना मिली इसलिए उसे ग्रीन चैनल पार करते ही गिरफ्तार कर लिया।

जब उसकी जांच शुरू की गई तो उसके पास या उसके सामान से कुछ नहीं मिला लेकिन वो अपने दुबई जाने की वजह ठीक-ठीक नहीं बता सका। कस्टम अधिकारियों को उसके पास से एक पैक बरामद हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि माइक्रोवेव है।

उस पैक को एक्स-रे स्कैनर से स्कैन किया गया तो उसमें कुछ संदिग्ध होने की बात सामने आई। फिर पुलिस ने जब उसकी पूरी तरह से तलाशी ली तो उसमें से सोना बरामद किया गया।

सोने का था माइक्रोवेव का ट्रांसफॉर्मर

Gold smuggler caught with gold in microwave worth rupees 26 lakh.

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स पहले भी दो बार दुबई के छोटे-छोटे दौरे कर चुका है। इस बार वह तीसरी दफे गया था और पुलिस इस तरह लगातार दुबई जाने वालों पर हमेशा नजर रखती है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए शख्स ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने गया था पर वह रिश्तेदार का नाम पुलिस को नहीं बता सका।

कस्टम अधिकारी ने आगे बताया कि जब उन्होंने माइक्रोवेव को खोला तो वह विश्वास नहीं कर सके कि माइक्रोवेव का ट्रांसफॉर्मर सोने का बना हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह की तस्करी देखी है।

विज्ञापन

पहले पकड़े गए थे सोने के स्टेपलर पिन

Gold smuggler caught with gold in microwave worth rupees 26 lakh.

यह पहली बार नहीं है कि इस तरह से एयरपोर्ट से सोना पकड़ा गया हो। इससे पहले जून में एक स्मगलर सोने के स्टेपलर पिन ले जाते वक्त पकड़ा गया था जिसकी कीमत 20 लाख रुपए थी और जिसका वजन लगभग 750 ग्राम था।

कस्टम ने इस केस को लेकर सोने की तस्करी पर एक केस स्टडी की थी। इस केस स्टडी में स्मगलर किन-किन तरीकों से कस्टम से बचकर सोना देश में लाते हैं इसके बारे में अध्ययन किया गया था।

इस केस स्टडी के बाद इंटेलीजेंस एजेंसी ने अपने साथी अधिकारियों को एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें स्मगलिंग के नए तरीके बताए गए हैं। एक उच्च अधिकारी ने अपने कर्मियों की तारीफ में कहा कि यह उनके सुरक्षाकर्मियों की काबिलियत है कि वह स्टेपलर पिन और माइक्रोवेव तक में से सोना खोजने में कामयाब रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed