{"_id":"595b960f4f1c1b23418b4c55","slug":"girl-victimize-on-the-name-of-mobile-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने मोबाइल बेचने के नाम पर युवती को शिकार बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने मोबाइल बेचने के नाम पर युवती को शिकार बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मोबाइल बुक कराना सेक्टर-11 निवासी मेघा शर्मा को महंगा पड़ा। शांपिंग साइट से उनका नंबर लेकर ठग ने उन्हें एक खाता नंबर दे उसमें रुपये जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने 18 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा करवा दिए लेकिन मोबाइल नहीं आया। साइट पर संपर्क कर रहीं है तो कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। मेघा शर्मा के मुताबिक उन्होंने 7 जून को एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर 18000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन बुक कराया था।
विज्ञापन
उसके दो दिन बाद उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम हरेंद्र बताया और शॉपिंग साइट का कर्मचारी बताते हुए उसने मेघा को एक बैंक खाता नंबर दिया, जिसमें उन्हें मोबाइल की कीमत 18 हजार रुपये जम करवाने थे।
विज्ञापन
उनकी बेटी उसके बताए हुए खाते में रुपये जमा करा दिए। रुपये जमा कराने के बाद अभी तक मोबाइल फोन नहीं आया और न ही रुपये वापस मिले हैं। सेक्टर-11 पुलिस चौकी प्रभारी अयूब खान ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन झारखंड की आ रही है और खाता नंबर भी वहीं का है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीम झारखंड जाएगी।