फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape of a woman in noida

तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट 

Sun, 06 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
gang rape of a woman in noida
- फोटो : Demo

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में दवाई लेने गई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि 4 मार्च रात में पति खेतों पर गया था। उसकी सास बीमार है। रात में अचानक सास की तबियत खराब होने पर दवाई लेने के लिए गांव में ही मौजूद एक झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर गई थी।
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसके साथ भद्दा मजाक करते हुए दो अन्य युवकों को और बुला लिया। तमंचे से भयभीत कर उसे दुकान के अंदर ले गए और जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए कपडे फाड़ दिए और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला घर पहुंची तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। 100 नंबर, महिला हेल्प लाइन और रबूपुरा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस घटना को दबाने में जुटी है।


शनिवार को महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। रबूपुरा के थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला खुद युवकों से मजाक कर रही थी। महिला और युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। महिला द्वारा दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed