{"_id":"57079b1a4f1c1bed54c810c8","slug":"five-lakh-fraud-on-the-name-of-buying-house-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का सौदा कर पांच लाख हड़पे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का सौदा कर पांच लाख हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एक किरायेदार ने खुद को मकान मालिक बता पांच लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही कमिश्नरी की पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग अन्य मामले दर्ज किए हैं।
गलेरिया मार्केट में दुकान चलाने वाले राजेंद्र कुमार ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 21 सी में शिवालिक अपार्टमेंट में रहने वाले जगदीश अरोड़ा उसके संपर्क में आया था। जिस फ्लैट में वह किराये पर रहता था उसे खुद का बता कर उससे पांच लाख रुपया एडवांस ले गया। करार करने के बाद से अब तक लापता है।
सेक्टर 29 थाना पुलिस ने जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। वहीं सेक्टर 21 में रहने वाली शशिबाला ने उद्योग विहार थाना पुलिस को बताया कि डूंडाहेडा़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे सम्मोहित कर सोने की चूड़ी ठग ली।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सुशांतलोक थाना पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले प्रवेश के बयान पर ईएमआर एमजीएफ बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर 57 में रहने वाले लोकेश भान ने रितुराज व अखिलेश के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुशांतलोक थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।