{"_id":"d47918ed98c54e85c8b53685ac019230","slug":"father-rape-minor-daughter-from-last-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी ने मां को बताया, पिता करता है रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी ने मां को बताया, पिता करता है रेप
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Feb 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि पिछले दो साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
लड़की ने परेशान होकर अपनी मां व मौसी को इस बारे में बताया, तब मामले का खुलासा हुआ। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला थाना सराय ख्वाजा इलाके का है।
विज्ञापन
पिता के तीन बच्चों में सीमा (काल्पनिक नाम) सबसे बड़ी है। सीमा करीब 14 वर्ष की है। वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। सीमा के दो छोटे भाई भी हैं।
आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को सीमा अपनी मौसी के साथ पल्ला पुलिस चौकी पहुंची जहां उसने अपने पिता सुभाष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पल्ला चौकी इंचार्ज जय किशन ने बताया कि सीमा ने पिता पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले करीब दो साल से उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है। पिता ने उसे किसी को यह बात न बताने की धमकी भी दी थी।
डर से उसने आज तक मां या किसी और को इस बारे में नहीं बताया। सीमा का आरोप है कि 26/27 फरवरी की रात को घर के लोग एक शादी समारोह में थे, देर रात करीब 1:00 बजे उसके पिता ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इससे दुखी हो कर 27 फरवरी की सुबह जब घर वाले लौटे तो उसने अपनी मौसी और मां को सब कुछ बता दिया।
लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।