{"_id":"57f8fb364f1c1b465927192f","slug":"fake-bank-officer-asked-as-pins-flown-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पिन पूछा, उड़ाए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पिन पूछा, उड़ाए एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-31 निवासी सचिन गुलाटी से एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर रिवार्ड प्वाइंट खाते में डालने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सचिन से फोन पर ठग ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी ली थीं। उन्होंने फर्जी बैंक अधिकारी के झांसे में आकर पिन नंबर भी दे दिया था। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से चार बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
ठगों के झांसे में न आए: रिजर्व बैंक की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है कि यदि किसी उपभोक्ता से बैंक का अफसर फोन पर ही नहीं आमने-सामने भी किसी भी प्रकार के एटीएम, क्रेडिट या किसान क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी मांगे तो उसे पिन नंबर नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
इसलिए यदि कोई व्यक्ति फोन पर बैंक अफसर बनकर आपको ठग रहा है तो जरा सावधान रहें और किसी के झांसे में न आएं।