{"_id":"3fd0b735791ff94738a2738055331153","slug":"dilawar-massacre-bullet-sent-drindgi-was-killed-in-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलावर हत्याकांड :दरिंदगी के विरोध में मारी थी भेजे में गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलावर हत्याकांड :दरिंदगी के विरोध में मारी थी भेजे में गोली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद पुलिस ने दिलावर हत्याकांड का खुलासा कर चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक हाईस्कूल का छात्र है। इनसे पिस्टल, दिलावर का मोबाइल और ऑटो बरामद किया गया है।
महिलाओं के वेश में रहने वाले दिलावर को आरोपी ऑटो में बैठाकर ले गए थे। पैसों का लालच देकर उससे डांस कराया फिर अनैतिक कार्य किया।
विरोध करने पर सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की पुष्टि हुई है। वारदात के दौरान आरोपी और दिलावर नशे में थे।
एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी आदित्य राय, रिहान उर्फ वाजिद, मोनू कश्यप और रवि उर्फ रोटी हैं। आदित्य प्राइवेट 10वीं कर रहा है।
रवि ऑटो चलाता है। मोनू की पराठे की दुकान है। रिहान आईजीएल में नौकरी करता है, वह पहले चोरी और लूट में जेल जा चुका है। चारों गरिमा गार्डन के रहने वाले हैं।
ये चार मार्च की रात दो बजे रवि के ऑटो में जा रहे थे। भोपुरा चौराहे पर इन्हें दिलावर महिला के वेश में मिला। ये उसे ऑटो में बैठाकर ले गए।
तुलसी निकेतन के सिकंदरपुर गांव के मैदान के पास उसके साथ अनैतिक कार्य किया। विरोध करने पर .32 बोर की पिस्टल से सिर में गोली कर उसकी हत्या कर दी।
मुखबिर की सूचना और कॉल डिटेल के जरिये पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची। दिलावर कबाड़ की दुकान करता था।