फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi fraudster duping pharma companies in the name of herbal oil business arrested

दिल्ली: फार्मा कंपनियों को हर्बल ऑयल के कारोबार का झांसा देकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 12:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Oct 2021 12:22 AM IST
सार

लिस ने आरोपी के बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस गैंग में अन्य आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi fraudster duping pharma companies in the name of herbal oil business arrested
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम दिल्ली जिला की साइबर सेल ने ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कंपनी बनाकर देश के कई फार्मा कंपनियों को हर्बल ऑयल का कारोबार का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन, फर्जी कंपनी बनाने में इस्तेमाल फर्जी दस्घतावेज और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल करने में जुटी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अब तक विभिन्न शिकायतकर्ताओं से 1.34 करोडं रुपये की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम बुधनगर निवासी सोनू नागर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कई फार्मा कंपनियों की ओर से 16 सितंबर 2021 को तिलक नगर थाने में शिकायत दी गई थी। जिसमें बताया कि आरोपी खुद को नामी अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि होने का दावा किया और उनसे ईमेल और व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क किया।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह अपने हर्बल ऑयल का कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं। उसने शिकायतकर्ताओं को कम दाम में हर्बल ऑयल देने की पेशकश की। झांसे में लेने के बाद आरोपी ने विभिन्न तरीके से ऑयल व अन्य चीजे मुहैया करने के नाम पर कंपनियों से 45 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने रुपये देने वाले शिकायतकर्ताओं का नंबर ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस गैंग में अन्य आरोपी शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed