{"_id":"59bbda0d4f1c1b38688b4aa4","slug":"dead-body-was-found-on-railway-track-family-is-saying-this-could-be-the-matter-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नाराज हो कर भागी छात्रा का शव ट्रैक पर मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नाराज हो कर भागी छात्रा का शव ट्रैक पर मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
suicide at railway track
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलैमपुर गुर्जर गांव स्थित घर से बृहस्पतिवार शाम को निकली 12वीं की छात्रा पिंकी का शव दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों का कहना है कि घर से नाराज होकर छात्रा निकली थी। वहीं ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और दुष्कर्म आदि के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम चीरसी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम भैंस के चारा काटने से मना करने पर घरवालों ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। भाटी ने बताया कि शव और कपड़े जिस हालात में मिले हैं, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है, साथ ही दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन