{"_id":"588cb6434f1c1b380fcf6400","slug":"chorni-arrested-from-bathroom-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के बाथरूम से चोरनी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम के बाथरूम से चोरनी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाग इलाके में दिनदहाड़े शोरूम का शटर उठाकर चोरी कर रही एक महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में छुप गई थी। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस को 17 सौ रुपये मिले हैं। महिला की निशानदेही पर पुलिस उसकी गैंग की सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अंकित सपरिवार ए ब्लॉक सरस्वती विहार में रहते हैं। अंकित का अपने मकान के भूतल पर कपड़े का शोरूम है। 26 जनवरी को शोरूम बंद था और सुबह में वे किसी काम से बाहर गए थे। 12 बजे वापस आने पर उन्होंने शोरूम की सीढ़ियों पर तीन चार महिलाओं को देखा। शोरूम का शटर भी उठा हुआ था। अंकित को देखते ही महिलाएं वहां से भाग गईं।
विज्ञापन
शक होने पर अंकित ने शोरूम का शटर खोला। उसका गल्ला खुला हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। शोरूम में कोई नहीं था लेकिन बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो अंकित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। बाथरूम से एक महिला निकली। जिसकी पहचान राजकुमारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से 17 सौ रुपये मिले। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि उसका गैंग शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पतली दुबली महिला शटर को उठाकर शोरूम के भीतर घुसकर चोरी करती है जबकि बाहर खड़ी महिलाएं किसी के आने पर अंदर मौजूद महिला को इसकी सूचना देती है।