{"_id":"56f2240c4f1c1b0112f14d24","slug":"case-registered-against-mobile-hacker-of-a-girl-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का मोबाइल हैक कर अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का मोबाइल हैक कर अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का मोबाइल नंबर हैक कर उसके साथी छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले अमित के खिलाफ पीड़िता ने सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है। मालूम हो कि सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की छात्रा के मोबाइल वाट्सऐप नंबर से 14 फरवरी की रात उसकी सहेलियों को आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजे गए थे।
छात्रा को जब उसकी सहेलियों ने उलाहना दिया तो उसे मामले की जानकारी हुई। एसएचओ सेंट्रल थाना भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
बाइकर्स ने महिला का पर्स झपटा
शशि भाटी निवासी सेक्टर सात डी कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को लेने के लिए सोमवार दोपहर घर से निकली थीं। वह सेक्टर सात मार्केट के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवक उनके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए।
शशि भाटी के मुताबिक उनके पर्स में कुछ जेवर, एटीएम और जरूरी कागजात थे। एसएचओ सेक्टर सात थाना ने बताया कि केस दर्ज कर बाइकर्स की तलाश की जा रही है।
सड़क हादसे में किशोर की मौत
सिक्सलेन और मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय बस अड्डे के पास संकरी हुई सड़क अब हादसों का सबब बन रही है। सोमवार को इस संकरी सड़क पर आगे निकलने के प्रयास में अनियंत्रित हुए डंपर ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर में स्कूटी चला रहा सुनील कुमार निवासी सेक्टर आठ घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे सुनील (15) सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ शहर ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।