फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car crushed head of a child in palwal

कार से कुचल दिया दस माह के बच्चे का सिर, दृश्य देख परिवार के उड़े होश

Wed, 15 Mar 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 15 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
car crushed head of a child in palwal
file photo

बहीन थाना क्षेत्र के गांव नांगल जाट में दुल्हेंडी वाले दिन सोमवार को गांव के ही एक युवक ने एक घर में गाड़ी घुसाकर 10 माह के अबोध बच्चे को कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा प्रकाश के बयान पर पुलिस ने गाड़ी चालक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


होली के पर्व की खुशियों में झूम रहे मृतक बच्चे के परिवाल में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया। गांव नांगल जाट में एक घर पर दुल्हेंडी वाले दिन 10 माह का बच्चा शिवम आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम का समय था। पूरा परिवार दुल्हेंडी मनाने के बाद घर पर बैठे थे, तभी गांव का ही लोकेश पुत्र रतिराम अपनी कार लेकर उनके आंगन में घुस आया।

लोकेश ने घर के आंगन में गाड़ी लाकर शिवम के ऊपर चढ़ा दी

car crushed head of a child in palwal

उसके साथ उसका भाई ओमबीर व देवदत्त तथा हसनपुर के सतुआगढ़ी निवासी भूपेंद्र भी थे। लोकेश ने घर के आंगन में गाड़ी लाकर शिवम के ऊपर चढ़ा दी। जिससे शिवम का सिर कुचल गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे को कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बच्चे की एकसाथ चीख सुनकर परिवार के लोग भाग कर पहुंचे तथा बच्चे के शव को उठाकर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भी भागे, परंतु बच्चे की मौत हो चुकी थी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई।

सूचना मिलते ही बहीन थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बच्चे के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भिजवा दिया तथा मृतक बच्चे के चाचा प्रकाश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। 

सहायक उपनिरीक्षक आबिद हुसैन के अनुसार शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पलवल के नागरिक अस्पताल से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश व आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।बताया गया मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed