फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsp leader brother shot dead by bike borne assailants in loni ghaziabad

बसपा नेता के भाई को बाइक सवार बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 20 Feb 2019 01:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
bsp leader brother shot dead by bike borne assailants in loni ghaziabad
वीर सिंह वैध की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लोनी थाने की गिरी मार्केट कॉलोनी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोनी थाने की गिरी मार्केट कॉलोनी में नगर पालिका ठेकेदार डॉ. विजयपाल के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 42 वर्षीय भाई वीर सिंह वैध के रूप में हुई है। कुछ बाइक सवार बदमाशों ने वीर सिंह को तीन गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि डॉ. विजयपाल बसपा नेता हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है और हत्या का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घायल अवस्था में वैध को दिल्ली के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed