{"_id":"589b60a54f1c1b945237a6c8","slug":"blade-attack-after-asking-for-rent-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर ब्लेड से कर दिया था कैब चालक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर ब्लेड से कर दिया था कैब चालक पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज(नार्थ) पुलिस ने उबर कैब चालक के साथ लूटपाट व जानलेवा हमला करने की गुत्थी को 12 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैब को ऐसे ही बुक कराया था। कैब रोड पर खड़ी हुई थी। कैब चालक ने जब किराया मांगा तो उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया था। एक बदमाश के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिमन्य बिश्वाल ने बताया कि मायापुरी निवासी कुंदन उबर की कैब चलाता है। उसने छह फरवरी को अपनी कैब में चितरंजन पार्क से दो सवारियां बैठाई थीं। सवारियों को वसंतकुंज छोडना था। किशनगंज रोड पर सवारियों ने अंधेरी वाली जगह पर कैब को रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
कैब रूकते ही दो सवारियों उतर गर्इं। कुंदन ने सवारियों से जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसकेचेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे पर कई ब्लेड मारे गए। आरोपी कुंदन से तीन हजार रुपये व सैमसंग का मोबाइल फोन लूटकर ले गए। कुंदन ने इसकी शिकायत वसंतकुंज नार्थ थाना पुलिस को की।
विज्ञापन
लूटपाट का मामला दर्जकर वसंतकुंज(नार्थ) थानाध्यक्ष गगन भास्कर की देखरेख में एसआई मनीष यादव, एसआई कपिल यादव व सिपहा करमबीर की टीम बनाई गई। इस टीम ने तफ्तीश केबाद 12 घंटे में ही दोनों आरोपी सुल्तानपुर एक्सटेंशन निवासी रोहित कुमार(21) और नेब सराय निवासी सन्नी बलहारा (22) को गिरफ्तार कर लिया। सन्नी के खिलाफ पहले भी लूटपाट का मामला दर्ज है।