फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा में सरेआम खूनी खेल, ताबड़तोड़ गोलियां बरसा भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

Fri, 17 Nov 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 17 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Shiva Kumar and security guard shot dead by bikers in Greater Noida's Bisrakh
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

भाजपा नेता शिवकुमार यादव और उनके चालक की बृहस्पतिवार शाम ताबड़तोड़ 20-25 गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई जबकि गनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गनर को नोएडा के अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शिवकुमार के हैवतपुर स्थित स्कूल से फॉर्च्यूनर में सवार होकर घर लौटने के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्ग पर वारदात अंजाम दी और आसानी से फरार हो गए।

BJP leader Shiva Kumar and security guard shot dead by bikers in Greater Noida's Bisrakh
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

पुलिस पुरानी रंजिश में वारदात का अंदेशा जताते हुए पड़ताल कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी व फिलहाल गाजियाबाद के प्रताप विहार में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे शिवकुमार का हैवतपुर गांव में स्कूल है। बृहस्पतिवार शाम स्कूल से वह कार में सवार होकर निजी सुरक्षाकर्मी व चालक बाली नाथ और अन्य सुरक्षाकर्मी रहीस पाल निवासी हैवतपुर के साथ घर लौट रहे थे।

BJP leader Shiva Kumar and security guard shot dead by bikers in Greater Noida's Bisrakh
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

अभी वह तिगरी गोलचक्कर के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने पिस्टलों से उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चालक बाली को गोली लगते ही उसने छह-सात सौ मीटर तक कार दौड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने कार के टायर पर गोली मारी दी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान कार पर गोलियां चलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Shiva Kumar and security guard shot dead by bikers in Greater Noida's Bisrakh
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

गोली लगने से चालक बाली और उसके बराबर बैठे शिवकुमार व पीछे की सीट पर बैठा रहीस पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवकुमार व बाली की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन तीनों को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिवकुमार और बाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रहीसपाल को दिल्ली रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंचे शिवकुमार के परिजन व ग्रामीणों ने तिगरी गोलचक्कर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन
BJP leader Shiva Kumar and security guard shot dead by bikers in Greater Noida's Bisrakh
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

अनियंत्रित गाड़ी की टक्कर से छात्रा की मौत
चालक बाली को गोली लगने से कार अनियंत्रित हो गई और एक अन्य फॉर्च्यूनर से टकरा गई। इसी दौरान पैदल जा रही तिगरी निवासी छात्रा अंजलि (14) गाड़ी की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को राहगीरों व अन्य की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed