फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अब बापू भी केजरीवाल से परेशान हो गए हैं इसलिए उन्होंने मास्क पहन लिया है'

Thu, 16 Nov 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra and manjinder sirsa put pollution mask on mahatma gandhi statue in delhi
mahatma gandhi statue - फोटो : सोशल मीड‌िया

इंसान ही नहीं अब बापू की मूर्ति को भी प्रदूषण से खतरा हो गया है। तभी तो उनकी मूर्ति ने मास्क पहन लिया। आप सोच रहे होंगे कि मूर्ति को आखिर प्रदूषण से बचाने वाला मास्क पहनने की क्या जरूरत आन पड़ी। तो बात ऐसी है कि बापू की मूर्ति को मास्क पहनाया गया है और इससे सीधा निशाना बने हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

kapil mishra and manjinder sirsa put pollution mask on mahatma gandhi statue in delhi
kapil mishra - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी से निकाले गए नेता कपिल मिश्रा और राजौरी गार्डन से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मिलकर ग्यारह मूर्ति लेन पर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को प्रदूषण से बचाने वाला मास्क पहनाया।



 

kapil mishra and manjinder sirsa put pollution mask on mahatma gandhi statue in delhi
kapil mishra - फोटो : सोशल मीड‌िया

मूर्ति को मास्क पहनाने के बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली के प्रदूषण का ठीकरा अरविंद केजरीवाल पर फोड़ा। दोनों नेताओं ने कहा- 'अरविंद केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। इसलिए हम लोगों ने बापू को मास्क पहनाकर प्रतीकात्मक तौर पर उनसे मार्गदर्शन मांगा है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil mishra and manjinder sirsa put pollution mask on mahatma gandhi statue in delhi
kapil mishra - फोटो : सोशल मीड‌िया

ग्रीन टैक्स के रूप में 787 करोड़ रुपए वसूलने के बाद भी केवल 98 लाख पर्यावरण पर खर्च करने वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कपिल ने कहा क‌ि केजरीवाल सरकार पर्यावरण टैक्स भी खा गई। ऐसे में हम बापू के पास आए हैं कि वह दिल्लीवासियों को रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा ‌बापू के नाम पर सत्ता में आई केजरीवाल सरकार ऐसा करप्शन कर रही है।
 


विज्ञापन
kapil mishra and manjinder sirsa put pollution mask on mahatma gandhi statue in delhi
kapil mishra - फोटो : सोशल मीड‌िया

वहीं दूसरी ओर अकालीदल के विधायक म‌नजिंदर सिंह सिरसा ने भी वही बातें कहीं। वो बोले कि केजरीवाल गांधी के नाम पर सत्ता में आए अब हम महात्मा गांधी से ही शिकायत करने आए हैं। आम आदमी के नाम पर यह कौन लोग दिल्ली की सत्ता में आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed