{"_id":"6b06dc8ecc80575f83068853","slug":"iit-holds-discussions-on-increasing-the-participation-of-female-faculty-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164699-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला शिक्षकों के नेतृत्व और शोध में भागीदारी बढ़ाने पर आईआईटी में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला शिक्षकों के नेतृत्व और शोध में भागीदारी बढ़ाने पर आईआईटी में हुआ मंथन
विज्ञापन
-महिला शिक्षकों के लिए मजबूत नेटवर्क और समान अवसर विकसित करने पर जोर
-आईआईटी दिल्ली में दूसरे महिला फैकल्टी सम्मेलन का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही उन्हें नेतृत्व और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 19 आईआईटी की महिला शिक्षकों ने एक मंच पर अपने अनुभव साझा किए। संस्थान के अकादमिक आउटरीच और नई पहल कार्यालय की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में महिला नेतृत्व, मेंटरशिप, शोध सहयोग और समावेशी शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर चर्चा हुई।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता आईआईटी मद्रास की डीन (ग्लोबल एंगेजमेंट) प्रो. प्रीति अघालयम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में समावेशिता, समग्र शिक्षा, वैश्विक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच जैसे कौशलों का महत्व बढ़ा है। उन्होंने शिक्षकों से शोध और अकादमिक गतिविधियों में आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की।
आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा कि संस्थान में छात्राओं, महिला कर्मचारियों और शिक्षकों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन लैंगिक समानता हासिल करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। इसके लिए लैंगिक संवेदनशीलता और समान अवसरों वाला माहौल जरूरी है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में आईआईटी दिल्ली की एसोसिएट डीन प्रो. शिल्पी शर्मा ने कहा कि महिला नेतृत्व को जोड़ने और आगे बढ़ाने के लिए एक संगठित और निरंतर आवाज की जरूरत है। साझा संवाद को ठोस पहल में बदलना इस आयोजन का उद्देश्य है। सम्मेलन में प्रतिभागियों ने मेंटरशिप, अकादमिक नेतृत्व और संयुक्त शोध को बढ़ावा देने के लिए स्थायी नेटवर्क, विषय आधारित कार्य समूह और नीतिगत सुझाव तैयार करने पर भी चर्चा हुई।