{"_id":"57bc98f34f1c1bcc59d4faf6","slug":"beating-murder-of-the-young-man-a-friend-came-to-rescue-the-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीट कर हत्या, दोस्त को बचाने पहुंचा था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट-पीट कर हत्या, दोस्त को बचाने पहुंचा था मृतक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में सोमवार रात 21 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक पर लाठी डंडे और सुआ से वार किया गया। मरने वाले युवक की पहचान सुशांत लाकड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सुशांत लाकड़ा परिवार के साथ रणहौला गांव में रहता था।परिवार में मां और एक छोटी बहन है। पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम को किसी दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया। वह शिव विहार जाने की बात कहकर घर से निकला। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त का किसी से झगड़ा हो गया था। कई लड़के उसे पीट रहे थे। इसी दौरान दोस्त ने फोन कर सुशांत को बुला लिया।
विज्ञापन
सुशांत को देखते ही हमला कर रहे युवक ने उसके दोस्त को छोड़कर सुशांत पर लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। हमलावर उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तम नगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस सुशांत के उस दोस्त से भी पूछताछ कर रही है जिसके फोन करने पर सुशांत मौके पर पहुंचा था।