स्वरूप नगर इलाके में आरोपी अवधेश ने शातिर बदमाशों को पीछे छोड़ते हुए शव को छुपाने का ऐसा इंतजाम किया कि पुलिसकर्मियों के होश भी उड़ गए।
2 of 8
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने अपने कपड़ों की बड़ी अटैची में मासूम आशीष के शव को इस तरह रखा कि करीब सवा माह तक लोगों को उसके कमरे से ज्यादा दुर्गंध नहीं आई। शुरुआत में आरोपी ने दुर्गंध का कम करने के लिए तेज परफ्यूम का इस्तेमाल किया।
3 of 8
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उसने कमरे में कुछ चूहे मारकर डाल दिए। लोगों को जब दुर्गंध आई तो उसने असली दुर्गंध से ध्यान हटाने के लिए मरे हुए चूहे मकान मालिक व पड़ोसियों को दिखा दिए। किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ।
4 of 8
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की वजह से वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया और उसका राज खुल गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास कपड़ों की एक बड़ी अटैची थी। योजना के तहत उसने अटैची को पहले ही खाली कर लिया।
5 of 8
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
7 जनवरी को आशीष को कमरे पर लाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने शव को एक बड़ी पॉलीथीन में लपेटकर उस पर टेप लगाया। आरोपी ने कई बड़े टेप 30-30 रुपये में खरीदे थे।