फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a minor girl sold many time by her relative

लड़की खरीदकर शादी की, दावत उड़ाई और फिर...

Tue, 14 Jan 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
a minor girl sold many time by her relative

दिल्ली के हौजखास इलाके से 15 वर्षीय लड़की को 80 हजार रुपये में बेचने के मामले में नई बात सामने आई है। महेंद्रगढ़ के युवक ने लड़की को 80 हजार रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन


लड़की को खरीदकर उसने गांव के मंदिर में शादी कर ली थी और उसके बाद दावत भी दी थी। लड़की के बेचने वाले गिरोह में एक और महिला कमलेश का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें: बर्बरता: 'नाबालिग नौकरानी के गुप्तांग में डालते थे मिर्ची'
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हौजखास थानाध्यक्ष नीरज कुमार की देखरेख में एसआई नवीन कुमार, हवलदार हरीश और सिपाही जितेंद्र व नरेश की टीम ने लड़की को खरीदने वाले युवक सुरेश (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेश ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी मां बीमार रहती थी और उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसके लिए वह काफी समय से प्रयास कर रहा था।


यह भी पढ़ें: लड़की से छेड़छाड़, 31 साल बाद गिरफ्तार

इस गिरोह में सुरेश की गांव की ही कमलेश भी शामिल है। कमलेश के जरिए ही सुरेश लड़की तक पहुंचा और उसे खरीदा। हौजखास थाना पुलिस कमलेश और लड़की की परिचित की तलाश कर रही है। परिचित ने लड़की से जान-पहचान कर उसे गुड़गांव ले गई थी और वहां कमलेश के जरिए सुरेश को बेच दिया था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि लड़की की परिचित व कमलेश इस तरह का रैकेट चलाती हैं और आशंका है कि वह और भी लड़कियों को शादी के लिए बेच चुकी हैं। पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार करने के लिए उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed