{"_id":"b58fd4c6e244cdee5e7f630294dcb1cb","slug":"60-thousand-thug-by-account-hacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाउंट हैक कर की 60 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकाउंट हैक कर की 60 हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Jul 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में अलग-अलग लोगों के बैंक अकाउंट हैक कर करीब 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
पहला मामला सेक्टर 10 थाना क्षेत्र का है। मूल रूप से बैंगलुरू के रहने वाले वी. शंकरानारायण ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है।
दो जुलाई को उसके मोबाइल पर बैंक एकाउंट से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। किसी ने उसका अकाउंट को हैक कर उसके खाते से ऑलनाइन 51337 रुपये निकाल लिए।
दूसरे मामले में अर्जुन नगर की रेखा पत्नी धमेंद्र के पास ऐसा ही मैसेज आया। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके खाते से किसी ने ऑनलाइन 8000 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन