{"_id":"5f669da08ebc3e98096340f9","slug":"corona-rules-are-being-broken-in-public-vehicles-in-national-capital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला लाइवः सार्वजनिक वाहनों में टूट रहे हैं कोरोना के नियम, कोविड प्रोटोकॉल तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला लाइवः सार्वजनिक वाहनों में टूट रहे हैं कोरोना के नियम, कोविड प्रोटोकॉल तार-तार
Sun, 20 Sep 2020 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
नियम-कानून ताक पर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो में बेशक सामाजिक दूरी कायम रखकर संक्रमण का फैलाव रोकने की कोशिश हो रही है, लेकिन स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, फीडर बस सेवा चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वे वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
बेपरवाही इस कदर है कि चालक व एक के साथ एक सटकर बैठे यात्री मास्क तक नहीं लगाते हैं। यह दृश्य देखकर कहा ही नहीं जा सकता है कि राजधानी में कोरोना वायरस जैसा कुछ है भी। शनिवार को यह हाल तब रहा, जब एक दिन पहले ही उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आलाधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की सख्त हिदायत दी थी। दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर पेश है अमर उजाला संवाददाता अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट -
विज्ञापन
सुबह 11:30 बजे
मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन
स्टेशन के बाहर वैन और ऑटो चालक बड़ी संख्या में नजर आए। वहां आने वाले यात्रियों को बैैठाने के लिए चालकों के बीच मारामारी भी दिखाई दी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी वैन चालकों ने 10 से अधिक यात्री बैठाए। इनमें कुछ यात्रियों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
दोपहर 12:35 बजे
शाहदरा मेट्रो स्टेशन
यहां भी स्टेशन के बाद ऑटो व ई-रिक्शा वालों की भीड़भाड़ थी। ई-रिक्शा चालक पीछे छह और आगे एक यात्री बैठाने के बाद ही आगे बढ़ रहे थे। ऑटो चालक भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा रहे थे। ऐसे में संक्रमण को रोक पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था।
दोपहर 1:50 बजे
निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन
स्टेशन के नीचे आधी सड़क पर ऑटो चालकों का कब्जा नजर आया। ऑटो में जब तक छह यात्री नहीं बैठ रहे थे तब तक चालक आगे नहीं बढ़ रहे थे। स्टेशन के पास यातायात पुलिस भी थी, लेकिन वह मूकदर्शक बने हुए थे।
दोपहर 2:38 बजे
आनंद विहार मेट्रो स्टेशन
यहां भी स्टेशन के बाहर डग्गामार बसों में नियम तार-तार होते नजर आए। बेतहाशा यात्रियों को भरकर ही बसों को आगे बढ़ाया जा रहा था। हालत ऐसी थी कि मानों किसी को कोरोना का खौफ नहीं। ट्रैैफिक पुलिस की मौजूदगी में ही वैन चालक यात्री क्षमता से अधिक बैठाकर गंतव्य के लिए निकल रहे थे।
महामारी का प्रसार रोकने की मुहिम पर फिर रहा है पानी
ये हैं नियम
इन बातें का रखें ख्याल
- आलोक कुमार, ज्वाइंट सीपीपी-पूर्वी रेंज
- डीटीसी बसों में यात्रियों की संख्या 20 तय की गई है।
- अन्य बसों में भी 20 यात्री ही सफर कर सकते हैं।
- टैक्सी, थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा में दो-दो यात्री ही बैठा सकते हैं।
इन बातें का रखें ख्याल
- यात्रा करते समय हर व्यक्ति मास्क पहनें।
- सामाजिक दूरी बनाकर रहें और किसी भी अनावश्यक वस्तु को न छुएं।
- साथ में सैनिटाइजर लेकर जरूर चलें, ताकि समय-समय पर उससे हाथ साफ करते रहें।
- यदि किसी वाहन में मानकों से अधिक यात्री बैठाए गए हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
- आलोक कुमार, ज्वाइंट सीपीपी-पूर्वी रेंज