{"_id":"57e124104f1c1bf641a82df6","slug":"city-cable-operators-must-now-publicize-the-government-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीटी केबल आपरेटरों को करना होगा सरकारी योजनाओं का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीटी केबल आपरेटरों को करना होगा सरकारी योजनाओं का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली
- फोटो : amar ujala
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सीटी केबल को राज्य सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा और सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों और योजानाओं को सीटी केबल के माध्यम लोगों तक पुहंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला में चल रहे सभी प्रकार के सीटी केबल चाहे वह किसी भी नाम से संचालित किए जा रहे हों उनका सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
क्योंकि आज शहर ही नहीं बल्कि गांव में भी सीटी केबल का प्रसार हो गया है और बहुत सारे परिवार सीटी केबल से जुड़े हुए है। सरो ने कहा कि सभी जिलों में केबल ओपरेटरों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें उनके दर्शको नेटर्वक तथा कवरेज का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने जिला स्तर पर केबल ओपरेटरों की जल्द ही बैठक बुलवाने की बात भी कही तथा कहा कि हर जिला में उपायुक्त की अध्यक्षता में केबल ओपरेटर मानिटरिंग कमेटी गठित की हुई है जो केबल पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखेगी।
उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि नूंह जिला में मुख्य रुप से नूंह में ओम सांई केबल नेटवर्क, फिरोजपुर-झिरका में झिरका केबल नेटवर्क, नगीना में शिव केबल नेटवर्क, पुन्हाना में शिव केबल नेटवर्क कृष्ण आर्य, पिनंगवा में अंबे केबल नेटवर्क तथा तावडू़ में ओम केबल डिजिटल केबल नेटवर्क कार्यरत है।
सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जो भी प्रचार सामग्री केबल पर चलाने के लिए भेजी जाती है। वे निर्धारित समय पर उसे दिखाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के नवीनतम आदेशों के बारे में भी सभी केबल ओपरेटरों को अवगत करा दिया जाएगा।