{"_id":"5c2f47aebdec2256b37e759f","slug":"bulandshahr-violence-one-more-accused-sachin-surrendered-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसाः एक और नामजद आरोपी सचिन ने किया सरेंडर, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसाः एक और नामजद आरोपी सचिन ने किया सरेंडर, अन्य की तलाश जारी
Fri, 04 Jan 2019 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा में नामजद आरोपी बनाए गए सचिन सिंह ने आज सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि इस हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
न्यायालय में पेशी के बाद उसे 14 दिन की जेल भेज दिया गया है। हिंसा के इस मामले में इससे पहले 33 आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जब योगेश की हुई कोर्ट में पेशी तो समर्थकों और संगठन के लोगों से घिरी रही कचहरी
योगेश राज की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय परिसर में उसकी पेशी के दौरान समर्थकों व संगठन के लोग एकत्रित हो गए थे। इस दौरान भारी भरकम पुलिस बल योगेश को वहां लेकर पहुंचा और बाद में जिला कारागार के लिए रवाना हो गया। इस दौरान आम लोगों में योगेश राज के बारे में जानने की उत्सुकता नजर आई।
विज्ञापन
योगेश राज को पुलिस ने बुधवार देर रात दबोचा था। बृहस्पतिवार शाम को तीन बजे उसे सीजेएम कोर्ट में पेश करने की सूचना थी। दोपहर दो बजे से ही कोर्ट परिसर में योगेश राज के बारे में जानने के लिए संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होने लगे थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सीजेएम कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर नजर आए।
दोपहर करीब सवा तीन बजे विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स व सीओ योगेश को लेकर न्यायालय परिसर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घेरा बनाया और योगेश को छिपा कर कोर्ट के अंदर दाखिल किया।
भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोर्ट से पुलिस कार तक योगेश को लाने में पुलिस को करीब 10 मिनट का वक्त लग गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगेश राज के पक्ष में नारेबाजी भी की। साथ ही लोग योगेश राज के संबंध में चर्चाएं करते हुए भी नजर आए।