{"_id":"5d7c3f7f8ebc3e93b24e2f68","slug":"brother-sister-catch-sneak-by-tracker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन ने मोबाइल ट्रैकर से झपटमार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन ने मोबाइल ट्रैकर से झपटमार को दबोचा
Sat, 14 Sep 2019 06:46 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदी कुंज थाना इलाके में एक युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर मोबाइल ट्रैकर से एक झपटमार को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से युवती से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने युवती व उसके भाई को 2500-2500 रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, जैतपुर निवासी चंदा नोएडा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। वह 11 सितंबर को स्कूटी से स्कूल जा रही थी। जब वह ओखला बैराज के पास पहुंची, तो एक बाइक से तीन युवक आए और चंदा का बैग छीन लिया। बैग में कैश व मोबाइल फोन था। छीनाझपटी के दौरान चंदा कुमारी नीचे गिर पड़ी। बदमाश नोएडा की तरफ फरार हो गए। चंदा ने राहगीर का फोन लेकर अपने भाई प्रभात रंजन को सूचना दी।
विज्ञापन
चंदा का मोबाइल ट्रैकर पर लगा हुआ था। उसकी लोकेशन चेक की, तो खड्ढा कॉलोनी, जैतपुर में मिली। दोनों बहन-भाई मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां झपटमार खड़े हुए थे। मौके से दो झपटमार फरार हो गए, जबकि बहन-भाई ने लाजपत नगर निवासी नितिन को दबोच लिया। तलाशी लेने पर नितिन के कब्जे से मोबाइल मिल गया। चंदा ने इसकी शिकायत पुलिस को की। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरीदाबाद निवासी रामजानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके तीसरे साथी बांदी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन