फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   British woman Group misdeed in Delhi hotel two arrested

दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी: दो युवकों ने होटल में बनाया शिकार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती; खुले कई राज

Thu, 13 Mar 2025 03:56 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Mar 2025 03:56 AM IST
सार

आरोपी कैलाश निजी काम करता है। उसे अंग्रेजी नहीं आती। मगर युवती से बात करने के लिए वह गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
British woman Group misdeed in Delhi hotel two arrested
महिला से दरिंदगी - फोटो : AI

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र के महिपालपुर के एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दाैरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाईकमीशन को घटना को लेकर सूचना दे दी है।

विज्ञापन
 

यह भी पढ़ें- Holi: भीड़ से निपटने को तैयार दिल्ली रेलवे, पहली बार चलाईं जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक वसुंधरा, मयूर विहार पूर्वी दिल्ली में रहता है। उसे रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है। कुछ महीने पहले उसकी लंदन में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले युवती महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। वहां से उसने कैलाश को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। युवती मंगलवार शाम को दिल्ली आई जो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी।

युवती के बुलाने पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंच गया। वहां शराब पी और खाना खाया। उसके बाद बात करते-करते होटल के कमरे में चले गए। उसके बाद आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती चिल्लाने और हंगामा करने लगी। कैलाश ने वसीम को कमरे में बुला कर युवती को समझाने व शांत करने की कोशिश की।

विज्ञापन

युवती ने फोर्टिज अस्पताल में खुद कराया मेडिकल
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती रात को सो गई, मगर बुधवार सुबह वह खुद फोर्टिज अस्पताल पहुंच गई। उसने अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद वसंतकुज, नार्थ थाना पुलिस ने दोपहर को कैलाश व उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: मां ने दो बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में मिले तीन चाय के कप; इस वजह से दी जान

गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर बात करता था
आरोपी कैलाश निजी काम करता है। उसे अंग्रेजी नहीं आती। मगर युवती से बात करने के लिए वह गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करता था। वह गूगल पर हिंदी में बोलता था और फिर उन शब्दों को पढ़कर वह पीडि़ता से बात करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने उसे भारत में दोस्त होने के नाते उसे मिलने बुलाया था। युवती को उसके प्रोफाइल के बारे मेें भी पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed