फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime three commit suicide in Badarpur

Delhi Crime: मां ने दो बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में मिले तीन चाय के कप; इस वजह से दी जान

Wed, 12 Mar 2025 07:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में मां ने दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने बेटियों के साथ खुदकुशी की है।

विज्ञापन
Delhi Crime three commit suicide in Badarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बदरपुर थाना क्षेत्र में होली से पहले दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला पूजा ने अपनी दो बेटियों (18 व 9 वर्ष ) के साथ जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। घटना चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में पता लगा कि तीनों ने पाउडर रूप में मौजूद जहरीला पदार्थ को चाय में पीकर खुदकुशी की है। पुलिस को कमरे से पाउडर रूप में जहरीला पदार्थ मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने बेटियों के साथ खुदकुशी की है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके की है। पुलिस को बुधवार शाम को एक पीसीआर कॉल मिली थी। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने एक घर से दुर्गंध आने की बात कही और ये भी सूचना दी कि घर में तीन लोग रह रहे थे और ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद एसीपी और एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त पूजा (42) और उनकी 18 व 9 वर्ष की दो बेटियों के रूप में हुई। तीनों के शवों के मुंह से झाग निकल रहे थे। शव सड़ी-गली हालत में थे। छोटी बेटी का शव पलंग पर था, जबकि पूजा व बड़ी बेटी का शव नीचे पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले दो महीनों से नहीं दिया था किराया
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शव लगभग 4-5 दिन पुराने हैं। महिला और बेटियं ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। प्राथमिक जांच में सुसाइड की वजह आर्थिक संकट लग रही है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो महीनों से किराया नहीं दिया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जांच में मिले तीन चाय के कप
जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में चाय के तीन कप मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि जहरीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिया है। मौके से पाउडर के रूप में जहरीले पदार्थ का रैपर भी मिला है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में गैस पर कुकर में बने हुए चावल मिले है। मगर किसी के चावल खाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। चावल ज्यो के त्यो हैं। ऐसा लग रहा है कि खाना खाने से पहले ही मां बेटियों ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

मकान मालिक को कहा था, पति की हो गई है मौत
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूजा अपनी दोनों बेटियों साथ यहां चार-पांच महीने से रह रही थी। उसने मकान मालिक को बताया था कि उसके पति संतोष की मौत हो चुकी है। मगर पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि पति पूजा से अलग गुरुग्राम में रहता है और कैब चलाता है। हालांकि, उसे कभी पूजा व बेटियों के पास नहीं देखा गया। पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिर पूजा ने पति के मरने की बात क्यों कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed