{"_id":"5c5642fcbdec224bc356ec75","slug":"brake-dancer-became-vehicle-thief-for-addictive-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत के लिए ब्रेक डांसर बन गए वाहन चोर, गर्लफ्रेंड को घुमाते, फिर बेच देते गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत के लिए ब्रेक डांसर बन गए वाहन चोर, गर्लफ्रेंड को घुमाते, फिर बेच देते गाड़ी
Sun, 03 Feb 2019 06:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ब्रेक डांसर से चोर बने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव रामपुरा, इटावा, यूपी निवासी रवि सिंह भदौरिया (27) और औरैया, यूपी निवासी सत्यवीर सिंह (23) के रूप में हुई है। आरोपी नशे की लत पूरी करने और गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए वाहन चोर बन गए। दोनों वाहन चोरी कर गर्लफ्रेंड को महंगी बाइक पर घुमाते थे। बाद में बाइकों को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो एल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार को स्पेशल स्टॉफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर विपिन गार्डन इलाके में नाले के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने काले रंग की बाइक पर पहले रवि सिंह को दबोचा। रवि ने बाइक को बिंदापुर इलाके से चोरी किया था। इसके बाद कुछ देर बाद ही सत्यवीर को अपाचे बाइक से दबोच लिया गया। सत्यवीर ने यह बाइक पालम गांव इलाके से चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर बाकी पांच और बरामद बरामद हुई।
विज्ञापन
कई डांस ग्रुप से जुड़ा हुआ है आरोपी
आरोपी रवि सिंह भदौरिया ब्रेक डांसर है और कई डांस ग्रुप से जुड़ा हुआ है। सत्यवीर भी इसके साथ कई क्लब से डांस करता है। रवि अपने डांस वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करता था। इसके अलावा उसके वीडियो व्हाट्सऐप पर भी काफी चलते हैं। आरोपी को नशे की लत लगी तो उस ने वाहन चोरी शुरू कर दी। सत्यवीर ने बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई छोड़कर गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में सीनियर सेल्स एक्जिक्यूटिव की नौकरी भी की थी, लेकिन उसकी गलत हरकतों की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन