फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Biometric attendance required, but not ready to accept employee

बायोमैट्रिक हाजिरी जरूरी, लेकिन कर्मचारी नहीं मानने को तैयार 

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance required, but not ready to accept employee

मंगलवार की देरशाम निगम सभागार में हुई अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में निगमायुक्त सोनल गोयल ने सभी कर्मचारियों से बायोमैट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी लगाने का सख्त निर्देश दिया है लेकिन कर्मचारी उनके निर्देश को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


खासकर सफाई कर्मचारी, क्योंकि निगम मुख्यालय में लगाई गई अधिकांश मशीनों मे तकनीकी खराबी आ रही है। जिसके  कारण कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन


ये समस्या सभी विभागों में है। बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है। निगमायुक्त को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा है कि शहर को शौचमुक्त शहर बनाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।  केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ सप्ताह कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने एवं 2017 में होने वाले 73 शहरों के स्वच्छता  सर्वेक्षण में फरीदाबाद की रैंक में सुधार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। 


2016 में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर फरीदाबाद को देश के 73 शहरों 51वीं रैंक प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के समापन दिवस 2 अक्टूबर को प्रभातफेरी निकालने के अलावा मैराथन दौड़, स्वच्छता शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed