फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीयर पीने के हैं शौकीन तो आपके लिए है ये खबर, दिन हो या रात अब एटीएम पर मिलेगी बीयर

Sat, 08 Sep 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
Beer from ATM soon in Delhi
beer atm

अगर आप बीयर पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अगर आप दिल्ली या आसपास में रहते हैं तो आपके लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि अब आपको बीयर भी एटीएम से मिलेगी। राजधानी में जल्द ही एटीएम (माइक्रोब्रुअरी) से बीयर मिलेगी।

Beer from ATM soon in Delhi
बीयर
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जगह-जगह बीयर एटीएम (माइक्रोब्रुअरी) लगाने संबंधी योजना शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में रखी। जल्द ही आपत्ति एवं सुझाव के लिए इसे सार्वजनिक किया जाएगा। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में माइक्रोब्रुअरी पर मास्टर प्लान 2021 में प्रतिबंध था। प्लान में संशोधन इसी साल किया गया था।
Beer from ATM soon in Delhi
फरीदाबाद - फोटो : self

योजना के मुताबिक, होटल, रेस्तरां और क्लब में करीब 500 लीटर क्षमता वाले माइक्रोब्रुअरी के साथ वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का निर्णय भी लिया गया है। बताया जाता है कि मई से सितंबर तक दिल्ली में बीयर की कमी रहती है। पिछले साल दिल्ली में जून माह में ही ज्यादातर रेस्टोरेंट और होटलों में बीयर का स्टाक खत्म हो चुका था। इस साल मई और जून माह में 35 अरब से ज्यादा की बीयर बिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beer from ATM soon in Delhi
क्या आप लेने पसंद करेंगे ऐसी चुनौती! - फोटो : The Drinks Business

बीयर कारोबारियों का कहना है कि पहले गर्मियों में ही बीयर की डिमांड रहती थी, लेकिन अब दिसंबर, जनवरी और फरवरी को छोड़कर पूरे साल डिमांड रहती है। उन्होंने कहा कि माइक्रोब्रेवरी से रेस्तरां या होटल के कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। रेस्तरां में अलग से माइक्रोब्रुअरी लगने पर उन्हें और भी ज्यादा फायदा होगा।

विज्ञापन
Beer from ATM soon in Delhi
beer

कई बार ग्राहक ऐसे भी आते हैं, जो रेस्तरां से बीयर लेकर घर जाकर पीना चाहते हैं। दिल्ली में रात 10 बजे के बाद बीयर दुकानों पर नहीं मिल सकती और रात 11 बजे के बाद रेस्तरां और बार भी बीयर नहीं देते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed