{"_id":"5d5af55c8ebc3e89ec3b6757","slug":"high-court-issue-notice-to-center-on-demand-for-equalizing-the-age-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की आयु समान करने की मांग पर केंद्र को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की आयु समान करने की मांग पर केंद्र को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब
Tue, 20 Aug 2019 12:45 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने शादी के लिए भारतीय पुरुष व महिला की आयु समान करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फिलहाल पुरुष के लिए शादी की आयु 21 साल व महिला के लिए 18 साल है। यह याचिका भाजपा नेता व वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ ने अश्विनी उपाध्याय की जनहित याचिका पर नोटिस जारी कर केंद्र सरकार व विधि आयोग से जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
पेश जनहित याचिका में कहा गया है कि देश में शादी के लिए विभिन्न आयु का निर्धारण किया गया है। यह व्यवस्था संविधान में दिए गए समानता के अधिकार व महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है, इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त कर विवाह की आयु समान की जाए।
विज्ञापन