फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Because of this not taught NCERT books

इस कारोबार के लिए नहीं पढ़ाई जा रही NCERT की किताबें

Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Because of this not taught NCERT books

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध जिले के स्कूल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाने से परहेज करते हैं। सभी स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाई जाती हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, जो स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाती हैं, वहां भी साइड बुक के नाम पर निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाई जाती हैं। निजी स्कूलों की मनमानी की वजह से अभिभावकों को मजबूरन किताबें खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती  है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों का भी यही हाल है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने का निर्देश दिया गया है। पहली से आठवीं कक्षा तक एनसीईआरटी सिलेबस फॉलो करने की हिदायत है। नौवीं एवं दसवीं में एनसीईआरटी किताब पढ़ाने की शर्त भी है, लेकिन स्कूल इस आदेश पर अमल नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में अच्छे लेखकों और उम्दा दर्जे की पुस्तकें होने के बावजूद एनसीईआरटी की किताबों को नकार दिया जाता है। इसके लिए कुछ स्कूल अपने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का हवाला देते हैं तो कुछ एनसीईआरटी के विषय वस्तु (कंटेंट) को कमतर आंकते हैं, जबकि इसके पीछे मुनाफा का मोटा खेल है।

अमूमन निजी प्रकाशक सत्र शुरू होने के तीन महीने पहले से ही स्कूलों में दस्तक देने लगते हैं। स्कूल में किताब लागू करने के बदले कई तरह के लुभावने वादे किए जाते हैं।


एक स्कूल के अकादमिक कमेटी के सदस्य बताते हैं कि प्रकाशक स्कूल के शिक्षक के लिए कॉपी देकर जाते हैं, समीक्षा करने की बात कहते हैं और किताब लागू करने के बदले हॉली-डे पैकेज, महंगे गिफ्ट, कूपन वगैरह ऑफर करते हैं। कई प्रकाशक तो स्कूलों में किताब लागू करने के बदले जेनसेट, स्मार्ट क्लास रूम भी बनवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed