फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो विभूतियों के बीच बनेगी महान अटल की समाधि, पीएम मोदी ने बदला कानून

Fri, 17 Aug 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee trance to be built between nehru shastri memoir
atal bihari vajpayee - फोटो : हिमांशु सोनी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर किया गया। इससे पहले भाजपा कार्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। अटल जी के अंत्येष्टि की तैयारियां गुरुवार रात से ही शुरू कर दी गई थीं। अंतिम संस्कार के बाद अटल जी की समाधि यहीं बनाई जाएगी। यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। (सभी फोटोः हिमांशु सोनी)

atal bihari vajpayee trance to be built between nehru shastri memoir
atal bihari vajpayee - फोटो : हिमांशु सोनी

वाजपेयी की समाधि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के बीच बनाई जाएगी। बता दें कि उनकी समाधि जवाहरलाल नेहरू(शांति वन) और लाल बहादुर शास्त्री (विजय घाट) की समाधियों के बीच में बनाई जाएगी।

atal bihari vajpayee trance to be built between nehru shastri memoir
atal bihari vajpayee - फोटो : हिमांशु सोनी

स्मृति स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने ऐहतियात के तौर आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान कल रात ही जारी कर दिया था। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों को स्मृति स्थल के अंदर और बाहर तैनात किया गया है। सीमा सुरक्षा बल की एक टीम पहले से ही यहां की निगरानी करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari vajpayee trance to be built between nehru shastri memoir
atal bihari vajpayee - फोटो : हिमांशु सोनी
वाजपेयी की अंत्येष्टि यमुना किनारे हुई और वहीं उनका समाधि स्थल बनाया जाएगा। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में यमुना किनारे समाधि बनाने पर रोक लगा दिया था, लेकिन मोदी सरकार ने इस फैसले को पलटते हुए वाजपेयी जी की समाधि यहीं बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
atal bihari vajpayee trance to be built between nehru shastri memoir
atal bihari vajpayee - फोटो : हिमांशु सोनी

वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed