फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal boycotted the NITI Aayog meeting

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को होने वाली नीति आयोग की मीटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal boycotted the NITI Aayog meeting
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को होने वाली नीति आयोग की मीटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्र के हालिया अध्यादेश को लेकर नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानते तो लोग न्याय के लिए कहां जाए। पीएम मोदी गैर बीजेपी सरकारों को काम करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र और विपक्ष के बीच लगातार टकराव बढ़ता ही जा रहा है। 27 मई को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में शामिल होने से केजरीवाल से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम मना कर चुके हैं। 


तेलंगाना के सीएम भी नीति आयोग की बैठक में नहीं होंगे शामिल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कल होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। सीएम केसीआर कल हैदराबाद में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य सांसदों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed