फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल की मौजूदगी में अनिल बैजल ने ली दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ

Sat, 31 Dec 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Anil Baijal took oath as Lieutenant Governor of Delhi, administered by HC Chief Justice G Rohini
एलजी अन‌िल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - फोटो : ani

अनिल बैजल ने शनिवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीष जस्टिस जी. रोहिणी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे। शपथ लेने के बाद नए एलजी अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल से भी हाथ मिलाए।
अनिल बैजल की नियुक्ति के बाद अब सब इसी बात के इंतजार में हैं कि आखिर दिल्ली सरकार और नए एलजी का किस तरह का समीकरण रहेगा क्योंकि पूर्व एलजी से दिल्ली सरकार के रिश्ते कुछ खास नहीं थे।

Anil Baijal took oath as Lieutenant Governor of Delhi, administered by HC Chief Justice G Rohini
एलजी अन‌िल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - फोटो : ani
कौन हैं अनिल बैजल
अनिल बैजल 1969 बैच के आईएस अधिकारी हैं जो अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं।
Anil Baijal took oath as Lieutenant Governor of Delhi, administered by HC Chief Justice G Rohini
एलजी अन‌िल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - फोटो : ani

बैजल दिल्ली विकास प्राधिकारण के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं साथ ही वो शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के तौर पर 2006 में रिटायर हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Baijal took oath as Lieutenant Governor of Delhi, administered by HC Chief Justice G Rohini
एलजी अन‌िल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - फोटो : ani

अनिल बैजल यूपीए सरकार के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से जुड़े रहे हैं। वहीं वो विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जिक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। 60 हजार करोड़ रुपये की यह योजना पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई अहम योजनाओं में शामिल है।

विज्ञापन
Anil Baijal took oath as Lieutenant Governor of Delhi, administered by HC Chief Justice G Rohini
एलजी अन‌िल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - फोटो : ani

1969 में यूटी कैडर से आईएएस के रूप में सर्विस शुरू की थी। उन्हें शहरी इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए जवाहर लाल नेहरू रिन्यूअल मिशन के फ्लैगशिप प्रोग्रैम का पायलट भी माना जाता है। अपने 37 साल के करियर में बैजल प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के डिवेलपमेंट कमिश्नर और नेपाल में भारत के सहयोग कार्यक्रम के काउंसलर जैसे कई अहम पदों पर रहे। वह भारती कारपोरेशन के चीफ ऐग्जिक्युटिव भी रह चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ईस्ट एंगिला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed