फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS equipment will provide relief from infection

AIIMS: पाइप की मदद से शरीर से मल को बाहर निकाल देगा यह उपकरण, बिस्तर पर शौच को मजबूर मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 28 Jan 2024 07:44 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Jan 2024 07:44 AM IST
सार

एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने न्यूरोलॉजी, जनरल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, एम्स के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल बायो डिजाइन व अन्य विभाग के साथ मिलकर स्टूल मैनेजमेंट किट तैयार की है। इसके ट्रायल के परिणाम बेहतर पाए जाने के बाद अब 30 जनवरी को एम्स के रिसर्च डे पर इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
AIIMS equipment will provide relief from infection
एम्स का उपकरण - फोटो : एम्स

विस्तार

इलाज के दौरान बिस्तर पर शौच कर रहे मरीजों को एम्स का नया उपकरण संक्रमण से बचाएगा। अब तक इन मरीजों को अक्सर डायपर पहनाया जाता है। कई बार सामान्य कपड़े या बिस्तर लगाए जाते हैं। कई बार मरीज लंबे समय तक इस स्थिति में रहते हैं। ऐसे में उक्त मरीज को कई तरह का संक्रमण हो जाता है। 

विज्ञापन


एक अध्ययन की माने तो ऐसे मरीजों में संक्रमण की संभावना 22 फीसदी तक बढ़ जाती है। समस्या को देखते हुए एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने न्यूरोलॉजी, जनरल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, एम्स के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल बायो डिजाइन व अन्य विभाग के साथ मिलकर स्टूल मैनेजमेंट किट तैयार की है। इसके ट्रायल के परिणाम बेहतर पाए जाने के बाद अब 30 जनवरी को एम्स के रिसर्च डे पर इसे प्रस्तुत किया जाएगा। इस किट को लगाने के बाद मरीज को बार-बार डाइपर, कपड़ा, बिस्तर बदलने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही संक्रमण होने का खतरा भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


मरीजों की देखभाल होगी बेहतर 
विशेषज्ञों का कहना है कि बिस्तर पर शौच करने वाले मरीजों से अक्सर परिवार के सदस्य भी बचते हैं। वहीं अस्पताल में भी इसे लेकर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। बार-बार बिस्तर, डायपर या कपड़े बदलने पड़ते हैं। इस उपकरण की मदद शौच की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे मरीज की देखभाल भी बेहतर हो सकेगी और उसे जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण का खतरा होगा कम
एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गोविंद मखारिया ने कहा कि बिस्तर पर रहने वाले मरीजों के लिए मल त्याग करना एक बड़ी चुनौती है। यह न केवल संक्रमण को न्यौता देता है, बल्कि मरीज के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है। देश में हर साल हजारों मरीजों को लंबे समय तक बिस्तर पर रहकर मल का त्याग करना पड़ता है। यह किट मरीज के मलाशय से जुड़कर मल को सीधे बैग में पहुंचा देता है। इससे संक्रमण होने का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाता है। साथ ही मल त्यागने के बाद उसे साफ करने के लिए किसी पर निर्भर रहने की भी जरूरत नहीं रहती।

ऐसे करेगा उपकरण काम 
इस उपकरण के एक हिस्से को शरीर के पिछले भाग में लगाया जाएगा। इस हिस्से में एक विशेष ट्यूब है जो शरीर के पिछले हिस्से (मलाशय) में जाकर मल के रास्ते को कवर करेगा। मरीज जब भी मल का त्याग करेगा। वह करीब डेढ़ मीटर पाइप के रास्ते बैग में जमा हो जाएगा। मल से बैग भर जाने के बाद आसानी से उस बैग को बदला जा सकता है। इस उपकरण को एक बार लगाने के बाद 29 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

शरीर पर मल लगने से होती है परेशानी

  • 22% मरीजों में बढ़ जाता है संक्रमण 
  • 7 फीसदी मरीजों में संक्रमण से हो सकते हैं दूसरे रोग
  • संक्रामक रोगों से बढ़ जाता है मौत का आंकड़ा  
  • आईसीयू में भर्ती मरीजों को ज्यादा दिन रहना पड़ता है भर्ती 

बिस्तर पर शौच से होती हैं ये बीमारियां

  • बेडसोर (दबाव अल्सर)
  • मूत्र पथ संक्रमण (यूटीआई)
  • त्वचा संक्रमण 
  • खून रिसाव के दौरान मल का मिलना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed