फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who killed his father-in-law arrested after one year

पति का खौफनाक बदला: गोलियों पर लिखा पत्नी-ससुर-साले का नाम, दिलेराम को मारी गोली; एक साल तक दिया पुलिस को चकमा

Sun, 09 Feb 2025 08:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 08:43 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 18 मार्च 2024 को सीलमपुर इलाके में बुजुर्ग को गोली मारने के आरोप में उसके दामाद को गिरफ्तार किया। अदालत ने दामाद को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। साले और ससुर ने घर आकर दामाद की पिटाई की थी। बाद में पत्नी भी छोड़कर मायके चली गई थी। बदला लेने के लिए आरोपी ने तीन गोलियों पर लिखा पत्नी, ससुर और साले का नाम।

विज्ञापन
accused who killed his father-in-law arrested after one year
ससुर का हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक युवक ने पिस्टल की गोली पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। बाद में वह तीनों की हत्या करने ससुराल पहुंच गया। साला और पत्नी तो वहां नहीं मिले, लेकिन उसने अपने ससुर को गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गया। करीब दो माह बाद ससुर दिलेराम की मौत हो गई।

विज्ञापन

एक साल बाद हुआ गिरफ्तार
करीब एक साल तक आरोपी पुलिस को चका देता रहा। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया। अब करीब एक साल बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव सत्यवान बुजुर्ग, सदर, शाहजहांपुर, यूपी निवासी प्रेमपाल (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर को पीछे से मारी थी गोली
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 18 मार्च 2024 को सीलमपुर के गौतमपुरी में दिलेराम नामक व्यक्ति को गोली मारने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दिलेराम के दामाद प्रेम पाल ने पीछे से उसे गोली मारी और फरार हो गया। दिलेराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

ऐसे दिया पुलिस को चकमा
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच दो माह बाद दिलेराम की मौत हो गई। प्रेमपाल लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने 6 जून 2024 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस से बचने के लिए प्रेमपाल ने मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और बैंक का इस्तेमाल नहीं किया।

इस वजह से मारी गोली
लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करती रही। इस बीच टीम को पता चला कि वह साहिबाबाद आने वाला है। पुलिस ने शनिवार को उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो गए थे। उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर चलती थी।

ससुर-साले ने की थी पिटाई
अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। एक दिन उसके ससुर और साला घर पहुंचे और उसकी पिटाई की। बाद में वह अपनी बेटी को भी साथ ले गए। प्रेम पाल ने तीनों की हत्या की योजना बनाई। उसने एक पिस्टल व तीन गोलियों का इंतजाम किया। तीनों गोलियों पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा।

तीनों को मारने गया था, मिला सिर्फ ससुर
वारदात वाले दिन वह तीनों की हत्या के इरादे से ससुराल पहुंचा था। वहां न तो पत्नी और न ही साला वहां मिला। वह ससुर को गोली मारकर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed