{"_id":"5c179ce7bdec2256ef10c4dd","slug":"accused-of-bulandshahr-violence-vishal-tyagi-surrender-in-cjm-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः स्याना बवाल के आरोपी विशाल त्यागी ने किया सरेंडर, पुलिस को अब भी कई की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः स्याना बवाल के आरोपी विशाल त्यागी ने किया सरेंडर, पुलिस को अब भी कई की तलाश
Mon, 17 Dec 2018 06:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हिंसा मामले में आरोपी विशाल त्यागी ने आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि स्याना बवाल मामले में पुलिस को कई दिनों से विशाल की तलाश थी। गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
स्याना बवाल में फरार आरोपियों के हाजिर न होने पर पुलिस ने इनके घर पर इनकी संपत्ति कुर्क करने के नोटिस चस्पां किए थे। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के गांव-गलियों व मोहल्लों में दबिश भी दे रही हैं।
विज्ञापन
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल के कई आरोपी फरार हैं। पुलिस बवाल, हत्या, हत्या की कोशिश के मामले में अभी तक केवल 17 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है।
विज्ञापन
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। स्याना, चिंगरावठी, महाब, नया बांस, चांदपुर पूठी, लौंगा, गिनौरा नगली, खानपुर और हरबानपुर गांवों में जाकर पुलिस ने आरोपियों के घरों और गलियों में कुर्की के नोटिस चस्पां करने से पूर्व मुनादी कराई।
इस दौरान आरोपियों को समय सीमा के भीतर हाजिर होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर समय सीमा पूरी होने के बाद आरोपियों के घर व चल-अचल संपत्ति की कुर्की करने की मुनादी करते हुए निर्देश दिए गए।